बाढ़ पीड़ितों के मदद में सामने आये दिनेश लाल यादव निरहुआ-आम्रपाली दुबे | Dinesh Lal Yadav 'Nirahua' & Amrapali Dubey Help front of flood victims
Dinesh Lal Yadav 'Nirahua' & Amrapali Dubey Help front of flood victims
 बाढ़ में फंसे लोगो के मदद में भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव और प्रसिद्ध अभिनेत्री आम्रपाली दुबे आज बाढ़ पीड़ितों के बीच मौजूद थें। इस कठिन समय मे कोई फिल्मी सितारा बाढ़ पीड़ितों के बीच जा कर उसके दुख दर्द को देखना यह दर्शाता है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे बड़े सितारे को अपने व्यस्ततम जीवन मे भी अपने दर्शकों की सुध रहती है। बाढ़ पीड़ितों की दशा देख कर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे द्रवित हो उठीं। छपरा के तरैय्या प्रखंड में लोवांधेनुकी आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अपने चहेते स्टार और् बाढ़ राहत सामग्री को देख बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर जो खुशी थी देखने लायक थी। एक एक कर हज़ारों लोग आते गये और राहत सामग्री प्राप्त कर् अपने सितारे को दुआएं देते गयें। साथ मे वितरक प्रशांत उज्ज्वल,पी आर ओ सर्वेश कश्यप,शुशांत कुमार और सुनील कुमार गुप्ता इत्यादि कई लोग मौजूद थे।
बाढ़ पीड़ितों के मदद में सामने आये दिनेश लाल यादव निरहुआ-आम्रपाली दुबे

More See
Kajal Raghwani Upcoming Movies List
Rani Chatterjee Upcoming Movies List
Amrapali Dubey Upcoming Movies List
Priyanka Pandit Upcoming Movies List
बाढ़ की स्थिति देख दिनेश लाल यादव ने कहा कि इस् विकट स्थिति में सरकार का सहयोग सराहनीय है लेकिन बिहार में बाढ़ग्रस्त इलाको की स्थिति अभी भी काफी भयावह है,इससे निपटने के लिए कोई पुख्ता इंतेज़ाम किया जाना चाहिए। कई दिनों से लोग दिन रात परेशान है। जबसे ये खबर मैंने टीवी पे देखी है और सुनी है मुझे नींद नही आ पाई है आज अपने दर्शकों को इस् हाल में देख दिल से दुखी हूँ। मैं आपके मदद के लिए हर सम्भव मदद को तैयार हूँ। आप हमारे श्रोता हैं आप हैं तो हम हैं। बाढ़ पीड़ितों के मदद हेतु एक बड़े कार्य योजना पर हम कार्य कर रहे हैं और बहुत जल्द ही हम एक बार फिर इन पीड़ितों के बीच आएंगे और अपने योजना पर् कार्य करेंगे।
Also Check Out:-... Don't Miss
List of Upcoming Bhojpuri Movies in 2017 - 2018
Latest Bhojpuri Movie NEWS
Latest Bhojpuri Movie Posters
Latest Bhojpuri Movie Photos
Latest Bhojpuri Movie Wallpapers
मौजूद अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने करुण शब्दो में कहा पीड़ित के दुखों को शब्दों में बयाँ करना मुश्किल है मैं बोल नही पा रही हूँ। खास कर महिलाओं को अपार पीड़ा से गुजरना पर रहा है। महिलाओं के साथ सैकड़ों समस्याएं होती हैं । इस मुश्किल घड़ी में हमे मानवता के नाते एकजुट हो कर पीड़ितों की मदद के लिए खुल के आगे आना चाहिए और हर सम्भव मदद करना चाहिए।
Previous Post Next Post